राखी सावंत ने छोटे बच्चों को नारियल पानी और सेब खिलाया, और बोली मम्मी से बोलो बच्चे कम पैदा करें…

राखी की बातें और ड्रामा हर बार लोगोंं को जरूर हंसाता है, लेकिन इस बार राखी ने अपने हल्के – फुल्के अंदाज में बड़ी काम की सीख दी है. राखी का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दे की राखी अपने फैंस का दिल जीत रही हैं और वीडियो को देखने के बाद सभी राखी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं. राखी सावंत ने बच्चों को पिलाया नारियल पानी साथ ही कुछ अच्छीं बातें भी कही आइये जानते है क्या बात है जो उनकी इतनी तारीफ हो रही है, ये हम आपको बताएंगे. दरअसल, राखी को कुछ बच्चों के साथ स्पॉट किया गया.
READ ALSO – आलिया भट्ट के अंडर वाटर PHOTOSHOOT ने उड़ाई फैंस की नींद
सड़क पर भीख मांग रहे इन बच्चों को राखी ने नारियल पानी पिलाया और फल भी खिलाए. साथ में राखी ने इन बच्चों को बड़े प्यार से कई बातें भी समझाईं. राखी बच्चों को स्कूल जाने की सलाह देती हैं. राखी कहती हैं, ‘सूकल जाना, काम करना, लेकिन भीख नहीं मांगना. भीख मांगना अच्छी बात नहीं है, ये गलत काम है.’ जब राखी बच्चों को भीख मांगने के लिए मना करती हैं तो बच्चे उनसे कहते हैं कि घर पर छोटे – छोटे भाई हैं, उनके खाने के लिए भीख मांगना पड़ता है. इस पर राखी सावंत उन्हें फिर समझाती हैं. भीख मांगना गलत बात’ राखी सावंत बच्चों से कहती हैं कि अपनी मां को बोलो बच्चे न पैदा करें. रोड पर भीख मांगना गलत है.
READ ALSO – शहनाज गिल ने आधी रात फैंस को दिया तोहफा, तस्वीर देख फैंस हुए दुखी
राखी का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है लोग राखी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई राखी को बड़े दिलवाला बता रहा है, तो कोई राखी की अडवाइस फॉलो करने के लिए कह रहा है. बिग बॉस 14 में नजर आई थीं राखी बता दें, राखी सावंत आखिरी बार बिग बॉस 14 में नजर आई थीं. उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया था. वहीं अपनी शादी और पति को लेकर वे अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. राखी बीते दिनों ही गोवा से छुट्टियां मना कर मुंबई लौटी हैं. बीते दिनों राखी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे लोगों को मास्क लगाने के लिए कह रही थीं. वहीं राखी अपनी मां की बीमारी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई थीं.
देखे यह वीडियो – https://www.instagram.com/tv/CNkSNoLDJYg/?utm_source=ig_embed



