मनोरंजन

आलिया भट्ट के अंडर वाटर PHOTOSHOOT ने उड़ाई फैंस की नींद

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का 2 अप्रैल को कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद से वो अपने होम क्वारंटाइन हैं और कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हैं। वहीं उनकी इस दूरी को फिल्मी जगत काफी मिस कर रहा है। फिल्मफेयर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, आप को बता दे कि जिसमें वो स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही हैं इस फोटो में वो प्रिंटेड येलो कलर की बिकिनी में डार्क सनग्लासेस लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फोटो पर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। बता दे कि फिल्मफेयर ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक खास कैप्शन भी लिखा है।

READ ALSO – शहनाज गिल ने आधी रात फैंस को दिया तोहफा, तस्वीर देख फैंस हुए दुखी

Image Credit Instagram

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की थी। इस फोटो को इंस्टा. पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘सपने देखने वाले कभी जगते नहीं हैं।’ बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार निभा रहे हैं।

READ ALSO – एक्टर अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही करेंगे म्यूजिक VIDEO में रोमांस, एक्टर ने शेयर की फोटो

तो वहीं एनटीआर कोमाराम भीम का लीड रोल प्ले कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म को इस साल अक्टूबर माह में रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा अभिनेत्री संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो लीड़ गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म एस हुसैन की बुक माफिया क्वीन इन मुंबई पर आधारित है। साथ ही वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्राह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं, अभिनेत्री आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर, नागा अर्जुन, मौनी रॉय भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button