बीजापुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ आरक्षक ने अपनी पत्नी को अवैध सम्बन्ध के शक में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी आरक्षक ने शव को जंगल में फेंककर फरार हो गया। पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।
Read Also – दंतेवाड़ा – पुलिस और नक्सली मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के शांति नगर और जैतालूर के बीच जंगल में महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है। गांव में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दबी जुबान में लोग अवैध सम्बन्ध के चलते हत्या किये जाने की बात कहते नजर आये। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरक्षक की पतासाजी में जुट गई है।




