
आईपीएल सीजन-14 में आज एक ही मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच दो ऐसी टीम के बीच है जो मौजूदा सीजन में भी शानदार प्रदर्शन दिखा रही हैं. मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे से चेन्नई में होगी।
Read Also – CSKVSRR – चेन्नई सुपर किंग्स की फिर शानदार जीत, राजस्थान रॉयल्स को दी 45 रनों से शिकस्त
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीम मौजूदा सीजन में शानदार खेल दिखा रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स जहां बड़े बड़े स्कोर को चेज कर मैच जीत रही है, तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भले ही बड़ा स्कोर नहीं बना पा रही है, लेकिन उसे ही डिफेंड करने में कामयाब हो रही है और जीत हासिल कर रही है।
Read Also – जीजा ने साली से बनाए शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया साली के मंगेतर को, फिर….
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक कुल 3 मैच खेले हैं. जिसमें से 2 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में हार मिली है. प्वाइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर है, तो वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम ने भी 3 मैच खेल लिए हैं. जिसमें दो मैच में इस टीम ने भी जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को भी हार का सामना करना पड़ा है।
Read Also – Delhi Lockdown – शराब खरीदने आई महिला ने शराब खरीदने बताई जो वजह तो चौंक गए लोग, वायरल हो रहा वीडियो
मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ 150 रन बनाने के बाद भी 13 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही, तो वहीं एक और जीत कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा कर दर्ज किया. जिसमें 153 रन का टारगेट देने के बाद भी मुंबई की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. मतलब साफ है ये टीम मौजूदा सीजन में अबतक अपनी गेंदबाजी की बदौलत मैच में जीत हासिल कर रही है।



