inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज कुल कोरोना के 230 नए मरीज, रायपुर में आज 132 नए मरीज, जानिए अन्य जिलों का हाल

कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 230 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है जिसमे रायपुर जिले से 132, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से 9, कोरबा से 6, बलरामपुर-बस्तर व बलौदाबाजार से 4 – 4, बिलासपुर से 3, जांजगीर से 2 और दंतेवाड़ा – जशपुर -सरगुजा-सूरजपुर-कांकेर-गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 309 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए। बुलेटिन के अनुसार आज 2 मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9086 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2803 है।

Related Articles

Back to top button