सुशांत केस – FIR के बाद पहली बार बोली रिया चक्रवर्ती, वीडियो जारी कर कहा यह
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से बिहार पुलिस ने अपने स्तर से जांच करना शुरू की है। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती पहली सामने आई हैं।
रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रही हैं, ‘मुझे कोर्ट और ज्यूडिसरी पर विश्वास है और मुझे न्याय मिलेगा। मीडिया में मेरे बारे में गलत बातें कही जा रही हैं। मैं अपने वकील से सलाह ले रही हूं। सत्यमेव जयते’
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने उन्हें झूठा फंसाया है। इसके साथ उनका कहना था कि उनके केस पटना से मुंबई ट्रांसफर किया जाए क्योंकि मुंबई में पहले से इस केस की जांच चल रही है।
बता दें कि 7 पेज की इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार वालों पर ऐक्टर को उनकी फैमिली से दूर करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि रिया ने उनके बेटे से कॉन्टैक्ट करने का हर जरिया बंद कर रखा था। इस एफआईआर में रिया द्वारा सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने की बात भी कही गई है।




