छत्तीसगढ़

रायपुर के लोहा व्यवसाई से सवा करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर में एक लोहा कारोबारी के साथ एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहा खरीदकर भुगतान नहीं करने वाले दो कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना मे लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भुगतान के नाम पर बंद हो चुके बैंक खाता का चेक लोहा कारोबारी को दिया था। चेक बाउंस होने के बाद पीड़ित की शिकायत सही पाए जाने के बाद जैन बंधुओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि रायपुर के ग्राम तेंदुआ स्थित रामा टीएमटी प्लांट से दिल्ली के आरसीसी इंफ्रावेचर लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर रवि जैन और लव जैन ने जुलाई 2018 मे 217 टन सरिया खरीदा था इसके लिए उन्होंने चेक से इसका भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने समय पर भुगतान नहीं किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार आश्वासन देते रहे कि पेमेंट आने पर जल्द भुगतान कर देंगे. इस बीच लोहा कारोबारी के दबाव बनाने पर आरोपियों ने 1 करोड़ 12 लाख 67 हजार 459 रुपए का चेक दिया था। जब चेक को भुगतान के लिए लगाया तो वह बाउंस हो गया।

पीड़ित ने जब जैन बंधुओं से इस भुगतान राशि की मांग की गई तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button