ब्रेकिंग – नहर में एक ही परिवार के 5 सदस्य की डूबने से मौत, परिवार में मातम

गुजरात के कच्छ जिले में नर्मदा नहर में सोमवार को पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई. मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे. कच्छ वेस्ट के एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंदला गांव के पास शाम सात बजे हुई.
उन्होंने बताया कि पांचों लोग नहर के किनारे थे. तभी उनमें से एक महिला नहर का पानी लेने चली गई. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी. उसे डूबता देख बाकी लोग उसे बचाने दौड़े और एक-एक कर सभी पानी में डूब गए.
लोगों की हादसे की सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में बचाव दल बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन में काफी परेशानी आयी. हालांकि कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी के शव पुलिस ने बरामद कर लिए. पुलिस ने बताया कि हादसे दो विवाहित जोड़ों और एक किशोरी की जान चली गई है. फिलहाल पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मुंद्रा के गुंडाला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के 5 सदस्य डूब गए। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। पानी लाते समय नहर में फिसली महिला को बचाने के लिए परिवार के सदस्य नहर में कूद गए थे: सौरभ सिंह, SP, कच्छ पश्चिम, गुजरात pic.twitter.com/aZ4uG9naYE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





