चर्च में सामूहिक धर्म परिवर्तन का मामला, स्कूल के दो शिक्षक मुख्य आरोपी, 10 गिरफ्तार

फतेहपुर चर्च में हुए सामूहिक धर्मांतरण के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. धर्मांतरण के दो आरोपी स्कूल टीचर बताए जा रहे हैं. दोनों आरोपी में महिला टीचर शबा जाहिद को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजी चुकी है. जबकि दूसरा टीचर मुकुल अभी फरार चल रहा है. बताया जा रहा है कि धर्मांतरण के आरोपी दोनों टीचर सीपीएस स्कूल चित्रांशनगर में पढ़ाते थे. तफ्तीश के दौरन चर्च से स्कूल कनेक्शन सामने आने के अब पुलिस ने सीपीएस स्कूल की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सीपीएस स्कूल सीबीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है. दोनों अरोपी टीचर इसी स्कूल में लंबे समय से पढ़ाते थे. केस दर्ज होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने टीचर को बाहर नहीं निकाला था. जब महिला टीचर गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई तो अब स्कूल प्रबंधन मीडिया के सवालों पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर रहा है।
चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज है. जहां 15 अप्रैल को 35 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धर्मांतरण का केस दर्ज किया था. पुलिस इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 42 आरोपी अभी भी फरार हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि चर्च में धर्मांतरण का मामला संज्ञान में है. पुलिस ने पूर्व में केस दर्ज किया था. दो आरोपी सीपीएस स्कूल के टीचर बताए जा रहे हैं. स्कूल की गतिविधियों की जांच कराई जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Cgtop36 आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Cgtop36
थाना कोतवाली में सामूहिक धर्म परिवर्तन के संबंध में अभियोग पंजीकृत हुआ था। मामले में 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। जो लोग शेष हैं उन्हें हम जल्द गिरफ़्तार करेंगे: राजेश कुमार सिंह, एसपी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/2LcwL8v8hg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




