छत्तीसगढ़
Big Breaking – आईटीबीपी के जवानों के बीच आपस में फायरिंग, 6 जवानों की मौत
नारायणपुर से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही हैं जहां 6 जवानों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवानों के बीच आपस में फायरिंग में 6 जवानों की मौत की खबर हैं। बीच बचाव करने आए जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज किया जा रहा है।
पूरा मामला कडेनार इलाके का बताया जा रहा है। बस्तर आईजी ने मामले की पुष्टि की है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने इस बात की जानकारी दी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- तत्काल इलाज के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया गया है।




