छत्तीसगढ़
एक्सप्रेस-वे जांच – सीईटी और एनआईटी ने सौंपी जाँच रिपोर्ट, दोषियों पर जल्द होगी कार्यवाही
एक्सप्रेस-वे जांच की रिपोर्ट मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) विभाग ने मुख्यमंत्री को सौंप दी है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सीलबंद रिपोर्ट सौंपी है। बताया जा रहा है कि अब इस संबंध में जल्द ही निर्णय आ सकता है।
आपको बता दें कि तीन सौ करोड़ की लागत से बनने वाला एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के पहले ही धसक गया था। उसके बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने एक्सप्रेस-वे में आई खामियों की जांच करने का जिम्मा मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) और एनआइटी को सौंपा था। जिसके बाद सतर्कता विभाग की टीम ने जांच कर रिपोर्ट एनआइटी की सौंप थी। सोमवार को सतर्कता के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी है।



