छत्तीसगढ़

रायपुर के पास दोहरा हत्याकांड, दो लोगों की हुई हत्या, इलाके में पसरा सन्नाटा

रायपुर के करीब खम्हरिया में दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. मौके पर मंदिरहसौद पुलिस के साथ रायपुर से आलाधिकारी पहुंचे हैं एवं आसपास गांव वालों से पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक 25 वर्षीय युवक है, जिसका नाम उल्लास वर्मा है. वहीं दूसरा 55 वर्षीय अधेड़ परमानंद निषाद है. दोनों की हत्या तालाब के पास लोहे के भारी हथियार से की गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी और मृतकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुवा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है एवं घटना के बाद से वह फरार है जिसकी खोजबीन में पुलिस लगी है।

Related Articles

Back to top button