छत्तीसगढ़

छग में ख़तम होने वाली है धान बेचने के पंजीयन की तारीख, अगर बेचना है धान तो जान लीजिये यह

खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि गुरुवार को खत्म हो जाएगी। इसके बाद पंजीयन प्रक्रिया नहीं होगी।

ज्ञात हो कि 16 अगस्त से चल रहे पंजीयन में अभी तक रायपुर जिले से लगभग 11 हजार नए किसान जुड़े हैं। पंजीयन के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। पंजीयन से वंचित किसान 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पंजीयन में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा है। इसके कारण विभाग समितियों के माध्यम से रजिस्टर्ड किसानों से संपर्क कर रहा है, ताकि कोई भी किसान पंजीयन से वंचित न रह जाए।

वर्तमान में जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या एक लाख तीन हजार है। किसानों को संबंधित दस्तावेजों के साथ खतौनी आदि की जानकारी भरनी होगी। धान के अलावा अन्य फसलों की जानकारी अलग से भरनी होगी। मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष रायपुर जिले में लगभग 10 हजार से अधिक किसान कागजात जमा नहीं करने के कारण पंजीयन से चूक गए थे।

खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है, अगर ये किसान पंजीयन में सुधार कराना चाहते हैं तो करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित समिति में जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा। राज्य शासन ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के लिए किसानों का पंजीयन करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button