छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में आंकड़ा 2 लाख 45 हजार पार, जानिए छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में क्या है ताजा स्थिति

देश में कोरोना वायरस के अब रोज लगभग 9 हजार से ज्यादा मामले मामले आ रहे हैं। तीन दिनों से लगातार 9 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिल रहे हैं। देश में 5 मई को 9462 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। वहीं कल देर शाम तक 9775 मामले आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,45,876 हो गई है।

राज्यों की बात करें तो राज्यों में लगातार 1 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। देशभर में रोजाना आ रहे मामलों में से 50 फीसदी से ज्यादा सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के मरीज हैं। मीले आंकड़ों के अनुसार 5 मई को महाराष्ट्र में 2436, तमिलनाडु में 1438, दिल्ली में 1330, कर्नाटक में 515, गुजरात में 510, उत्तर प्रदेश में 496, पश्चिमी बंगाल में 427, हरियाणा में 316, मध्यप्रदेश में 234, और राजस्थान में 222 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

आपको बता दें कि कल महाराष्ट्र में 2739 मामले आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1478, गुजरात में 498, पश्चिमी बंगाल में 435, कर्नाटक में 378, आंध्र प्रदेश में 210 मामले आए हैं। जबकि दिल्ली में 1320, मध्यप्रदेश में 232 मामले आए हैं।

अब कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा देश में 2,45,876 पर पहुंच गया है। 6 मई की देर शाम तक 9775 मामले आए हैं। वहीं वर्तमान में देश में 1,20,799 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,18,131 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देशभर में आज 4926 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा अभी तक 6933 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में 5 मई को रिकार्ड 286 लोगों ने कोरोना महामारी से दम तोड़ा था। वहीं छह मई को 284 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल यहां एक ही दिन में 75 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में रोजाना अब मामले बढ़ते जा रहें हैं। जहां प्रदेश में पहले कोरोना संक्रमितों की मृत्यु पर विराम लगा हुवा था पर कल ही एक साथ प्रदेश में 2 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button