07 जून 2020 – इन राशि स्वामियों के दिन है आज खास, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है।
वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके प्रयासों का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बिजनेसमैन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी।
मिथुन: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे।
कर्क: आपके निजी जीवन के लिए एक बेहतर दिन है। आपके प्रियजन और मित्र आपके रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर आपको काफी सराहना दे सकते हैं। आज आपके विचारों और तर्कों को सुना व माना जाएगा। कुछ लोगों की टिप्पणियां आपको आहत कर सकती है।
सिंह: आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में आपनी बातों पर कायम नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है।
कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों की आज सहायता करनी पड़ सकती है। आय के जरियों में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।
तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। अपने विरोधियों से भी आपको चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
वृश्चिक: आज आपको अनुकूल समाचार मिलेंगे। दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। नई चीजों की शुरुआत के लिहाज से समय काफी अच्छा रह सकता है। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के रास्ते बनेंगे।
धनु: आज आपके मन में उदासी छाई रहेगी। शरीर में फुर्ती तथा मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। धन हानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी पूर्वक बनवाएं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
मकर: अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिल सकती है। आप किसी छोटे से कोई नई बात सीख सकते हैं।
कुंभ: दिन परेशानी भरा हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। आपके जीवन-साथी की सेहत की चिंता का सबब बन सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
मीन: आप अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। खर्चे भी अधिक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।



