छत्तीसगढ़

देर रात फिर मिले 52 कोरोना के मरीज, अब छत्तीसगढ़ में संख्या हुई इतनी

शनिवार की देर रात 52 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम को जारी बुलेटिन में 23 नए मरीज सामने आए थे। अब एक दिन में ही कुल 75 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई।

ऐम्स द्वारा देर रात जारी आंकड़े के मुताबिक ऐम्स के लैब टेक्नीशियन सहित कवर्धा जिले से 28, रायपुर 11,दुर्ग 6, रायगढ़ 3, मुंगेली 2, जशपुर और बिलासपुर से 1-1 मरीज पाए गए हैं. रायपुर एम्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button