छत्तीसगढ़

धान खरीदी पर कांग्रेस भाजपा में रार, सांसदों का घेराव आज से

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही धान खरीदी को लेकर एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों का घेराव करने का फैसला लिया है। कांग्रेस आज से बीजेपी सांसदों का घेराव कर विरोध करेगी।

धान खरीदी पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का घेराव करेंगे और ढोल नगाड़ा बजाकर विरोध करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस की मांग है कि 2500 रुपए प्रति क्विटंल की दर से केंद्र सरकार धान की खरीदी करे। इसको लेकर कांग्रेस हर मंच से बीजेपी और केंद्र सरकार से मांग कर रही है।

बीते दिनों लोकसभा और राज्यसभा में भी यह धान खरीदी मुद्दा उठाया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में पीएम मोदी को चार बार पत्र भी लिखा है। इधर बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस किसानों के साथ धोखा कर रही है और वह अपने वादे पूरे नहीं कर रही है और धान खरीदी से बच रही है।

https://inh24.com/pakistan-spoke-person-said-about-siachen/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button