छत्तीसगढ़देश विदेश

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल सीएम भूपेश आज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 नवंबर को सुबह 11 बजे झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रांची से दोपहर 1:50 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4:30 बजे मुंबई पहुंचेंगे।

सीएम भूपेश बघेल वहां शाम 6:40 बजे शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल रात 11:15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

बता दें कि आज गुरुवार को झारखंड में चुनावी दौरे के बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर में रांची से मुंबई रवाना होंगे। यहां वे शाम सात बजे शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को शाम 6.40 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले खबरें थी कि उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को शपथ लेंगे। लेकिन देर रात पार्टी नेताओं ने जानकारी दी कि ठाकरे 28 नवंबर को ही सीएम पद की शपथ लेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button