छत्तीसगढ़
धान खरीदी पर बोले सीएम भुपेश – हमें खरीदने में क्या दिक्कत है
धान खरीदी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में चर्चा हुई और 30 नवंबर को होने वाली भारत बचाओ रैली में उस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कही।
धान खरीदी की तारीख को लेकर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी का समय यथावत रखा गया है। एक दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक ढाई महीने धान की खरीदी की जाएगी. सरकार 15 क्विंटल धान खरीदती है अभी अतिरिक्त धान जो है उसको किसान बेचेंगे ही।
उन्होंने कहा कि वैसे भी अभी खेत भी गीला है, ट्रेक्टर नहीं जा रहे हैं, हार्वेस्टर नहीं जा पा रहे हैं. खलिहान गीला है. धान संग्रहण केंद्र भी गीला है. इस कारण तिथि बढ़ाई गई है, नहीं तो हमको खरीदने में क्या तकलीफ है।




