मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड प्रवास पर रहेंगे। सीएम बघेल यहां चुनावी सभा को संबोधित कर झारखंड की जनता से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के घोषणा होने के बाद से ही यहां सियासत बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में दम आजमा रहें है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीते 23 नवंबर को विधायक विकास उपाध्याय भी झारखंड पहुँच कर पलामू,डॉल्टनगंज समेत अन्य जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर जीत की रणनीति तैयार की।
विधायक उपाध्याय यहां डॉल्टनगंज,चैनपुर एवं भंडरिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कृष्णा नंद त्रिपाठी के पक्ष में रैली कर प्रचार किया। विधायक उपाध्याय ने झारखंड में कई गांव में जाकर सभा लिया। गाँव के मुखिया के साथ बैठकर छत्तीसगढ़ के योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। किसानों के कर्ज माफी और किसानों के हित में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से वहां की जनता को अवगत कराया।