छत्तीसगढ़

छालीवुड में आई नई एक्ट्रेस, अंशु श्रीवास्तव की एंट्री तैं मोर लव स्टोरी से

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में नए- नए एक्टर-ऐक्ट्रेस का इन दिनों धूम चल रहा है। नवंबर माह में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “तैं मोर लव स्टोरी” से भिलाई की अंशु श्रीवास्तव ने इंडस्ट्री में एंट्री किया है।

अंशु ने बताया कि वह पेशे से नर्सिंग की स्टूडेंट है मगर बचपन से फिल्म और एक्टिंग का शौक होने से वह फिल्मों में काम कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री में अंशु की एंट्री निर्देशक सुनील सागर के माध्यम से हो रही है लेकिन, इससे पहले गुलशन साहू से उनकी मुलाकात हुई। जिन्होंने ही अंशु श्रीवास्तव को सुनील सागर से मुलाकात कराया था।

अंशु ने कहा है की उसे माता पिता का पूरा सपोर्ट है साथ ही वह कबड्डी की राज्यस्तरीय खिलाड़ी थी। अब फिल्मों में अपना किस्मत आजमा कर छत्तीसगढ़ के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button