
सोनु केदार अम्बिकापुर – अम्बिकापुर में दहेज न दे पाने के कारण एक नवविवाहिता को तीन तलाक देने और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है जिसपर पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला के पति समेत सास, ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की विवेचना की जा रही है।
बताया ये जा रहा है कि अम्बिकापुर के इमलीपारा की रहने वाली निकहत परवीन की शादी 1 अगस्त 2020को मोहसिन फिरदौसी के साथ हुई थी मगर महिला के ससुराल वालों की नजर महिला के माँ के जमीन पर थी और महिला को इस कारण प्रताड़ित किया जाता था यही नही महिला के ससुराल के लोग महिला का जबरन गर्भपात भी करा चुके थे,,, इसी बीच महिला के पति ने महिला को तीन तलाक दे घर से निकाल दिया जिसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में की थी।
महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने महिला के पति मोहसिन के साथ ससुर मोहाजिद फिरदौसी, सास परवीन बेगम के साथ साथ ननद फाकरा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज किया है, इसके साथ ही मामले में मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है,,,पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।



