छत्तीसगढ़

अगर है राशन कार्ड में गड़बड़ी तो तुरंत करें इस तारीख तक यह काम, नही तो

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड तैयार करने में कर्मचारियों ने बड़ी लापरवाही बरती है। मिली जानकारी के अनुसार राशन कार्डों में मुखिया का नाम ही बदल दिया गया है साथ ही नामों में बड़ी संख्या में मात्रा की त्रुटियां सामने आ रही है, इतना ही नहीं बहुत से राशन कार्ड में तो सदस्यों के नाम ही गायब कर दिए गए हैं। इसमें सुधार करवाने के लिए हितग्राही परेशान हो रहे हैं। शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने सभी कलेक्टरों को डाटा एंट्री और त्रुटि सुधार की कार्यवाही 30 अक्टूबर तक पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं।

इसके पहले त्रुटि सुधार एवं डाटा एंट्री के लिए 20 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। खाद्य विभाग ने कलेक्टर को पत्र जारी कर राशन कार्ड में नाम जोड़ने नाम त्रुटि सुधार करने, मुखिया का नाम सुधार करने, दावा आपत्ति की एंट्री पूर्ण कराने और प्राप्त आवेदनों की डाटा एंट्री 30 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि राशन कार्डों के डाटा एंट्री एवं सुधार के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है इसके बाद समय सीमा में और इजाफा नहीं किया जाएगा।

बता दें कि 30 अक्टूबर 2019 तक की गई एवं सुधार के आधार पर राशन कार्ड नवीनीकरण का डाटा विभागीय वेबसाइट में अंतिम रूप से किया जाएगा। जारी पत्र के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नवीन राशन कार्ड बनाने और राशन कार्ड में नाम जोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 30 अक्टूबर के बाद भी नवीन राशन कार्ड बनाने एवं राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने अंतरित करने की कार्यवाही राशन कार्ड नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button