छत्तीसगढ़

रायपुर के पास तेल से भरा ट्रक अज्ञात लोगों ने लूटा, कंडक्टर का भी अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के पास बरोदा गांव में माल समेत ट्रक को लूटने और कंडक्टर के अपहरण किये जाने की खबर

राजधानी रायपुर के पास बरोदा गांव में माल समेत ट्रक को लूटने और कंडक्टर के अपहरण किये जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और अपहरण का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि रायपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित बरोदा गांव के पास खाद्य तेल से भरी एक ट्रक को ड्राइवर और कंडक्टर ने टायर पंक्चर हो जाने की वजह से रोक रखा था। ट्रक का एक टायर पंचर था। ड्राइवर सहदेव सिंह मदद के लिए आसपास गया, तभी लूटेरों ने कंडक्टर को अपहरण कर लिया और तेल से भरे ट्रक को लूट ले गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के धरसीवा की तरफ भागने की सूचना मिली है। विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और अपहरण का अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button