पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित, रायपुर निगम चुनाव जोन 3 में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग से हुई थी हार
रायपुर नगर निगम जोन चुनाव का क्रास वोटिंग के मामले में कांग्रेस के द्वारा बनाई गई जांच समिति ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी जिसमें पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को समिति ने दोषी पाया।
आपको बता दें कि जोन 3 में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशी की हार के बाद पार्टी ने क्रॉस वोटिंग के माम्नले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था। जांच समिति के समक्ष हुई पूछताछ में पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को दोषी पाया गया था जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
समिति की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें कि क्रास वोटिंग की वजह से ही जोन तीन में बहुमत के बाद भी कांग्रेस पार्टी की हार हुई थी। इस मामले पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने समिति का गठन कर जांच समिति बनाई गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद आज पार्षद को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।




