खेल जगत

सुमित नागल 2013 के बाद ग्रैंड स्लैम एकल स्पर्धा के दूसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

 भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के हाथ बड़ी सफलता लगी है. 2013 के बाद सुमित नागल यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं. सुमित नागल से पहले 2013 में सोमदेव देववर्मन ने यह कारनामा किया था. सोमदेव देववर्मन ने 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने में सफलता पाई थी.

read also,,ब्रेकिंग – पूर्व शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या , पत्नी और बेटी जख्मी, घर में घुसकर मारी गोली

फिलहाल सुमित नागल मंगलवार को यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं. नागल ने यूएस ओपन के पहले दौर में यूएसए के ब्रैडली क्लैन को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपने कदम आगे बढ़ाए. इस परिणाम के साथ, 23 वर्षीय नागल पिछले सात वर्षों में एक ग्रैंड स्लैम में एकल मुख्य ड्रा मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

नागल ने ब्रैडली क्लैन के खिलाफ मैच के पहले दो सेटों में धमाकेदार शुरुआत की. शुरुआती दो सेटों में नागल काफी आक्रामक तरीके से खेलते दिखे. उन्होंने 6-1, 6-3 की शुरुआती व्यापक जीत दर्ज की. हालांकि क्लैन ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए नागल को 6-3 से हराया.

जिसके बाद नागल ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए चौथे सेट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए, बिना कोई गलती किए मैच को फिनिश किया. नागल ने चौथे सेट में 6-1 से जीत दर्ज करते हुए मैच को अपने नाम किया. दुनिया के 122 वें नंबर के नागल का सामना अब यूएस ओपन के दूसरे दौर में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम या स्पेन के जामे मुनार से होगा.

Read also,,फ्री में गैस सिलेंडर पाने का आखिरी मौका है आपके पास, क्या करवाया है आपने रेजिस्ट्रेशन, जाने कैसे करें

Read also,,हेल्थ टिप्स – बवासीर होने पर करे इन चीजों का सेवन , जल्द मिलेगा आराम

Read also,,प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ को मिले लाइक से अधिक डिसलाइक, बना Dislike का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Read also,,हेल्थ आईडी बनवाने चाहिए हैं सिर्फ इतने डाक्यूमेंट्स, फर्जी खबर का PIB ने ट्वीट कर किया पर्दाफाश, जान लीजिए आपके काम की है यह खबर

Read also,,बड़ी खबर – आज से छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी बसें, बस मालिकों ने लिया फैसला

Read also,,छग – कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के लिए पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन संबंधी विशेष व्यवस्था, हुई 30 से 40 प्रतिशत कटौती एवं महिनेवार, जानें

Read also,,खुशखबरी ! BSNL का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा

Read also,,हेल्थ टिप्स – अदरक पानी पीने से सेहत को होते है ये 5 गजब के फायदे, जानकर आप भी चौक जायेंगे

Related Articles

Back to top button