ब्रेकिंग – पूर्व शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या , पत्नी और बेटी जख्मी, घर में घुसकर मारी गोली
इंदौर – तेजाजी नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख और ढाबा संचालक रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना बुधवार की सुबह मिलते ही सीएसपी, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. तेजाजी नगर पुलिस ने मग्र कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा.
read also,,,70 साल का दूल्हा और 55 साल की दुल्हन, बच्चों ने कराई अनोखी शादी, दोनों के बीच ऐसे हुआ प्यार
मध्य प्रदेश शिवसेना के पूर्व प्रमुख रहे रमेश साहू की इंदौर के पास उमरी खेड़ा में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. रमेश साहू उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे. रमेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है. वहीं बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी और बेटी को भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई है. जिसमें वो घायल हो गईं.
हालांकि घटनास्थल से कोई सामान या पैसा चोरी नहीं किया गया है. आरोपियों ने केवल हत्या की वारदात को ही अंजाम दिया है. जिसके चलते पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है. वहीं घटना के बाद रमेश साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 10 साल से अधिक समय तक रमेश साहू प्रदेश शिवसेना प्रमुख रहे हैं. ताजा मामले में अज्ञात बदमाश खंडवा रोड़ स्थित शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू के ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की हत्या को अंजाम दे दिया. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए.
परिजनों के मुताबिक लूट की नीयत से हत्या की गई है. वहीं मृतक रमेश का पहले तेजाजी नगर और सदर बाजार थाने में आपराधिक रिकॉर्ड भी है. जिसको लेकर पुलिस पुरानी रंजिश के मामले पर जांच कर रही है. वहीं हत्या की जानकारी लगते ही सीएसपी, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.




