Chhattisgarh Corona News – 5476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान, जानें आंकड़े

कोरोना वायरस के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 5476 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 27425 हो गए हैं।
5476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 1933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 4 मौतें हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1038060 मरीज मिले हैं। जिसमें से 997008 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27425 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13627 मौतें हो चुकी हैं।
कोरबा में आज 391 कोविड संक्रमितो की पहचान, संक्रमितों में 254 पुरुष और 137 महिला शामिल… करतला – 11, कटघोरा ग्रामीण – 91, कटघोरा शहरी – 46, कोरबा ग्रामीण – 13, कोरबा शहरी – 201, पाली – 27, पोड़ी-उपरोडा – 02
छत्तीसगढ़ में आज 59 हजार 218 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.25 प्रतिशत
आज 12 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.25 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 59 हजार 218 सैंपलों की जांच में से 5476 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के आधे किशोरों का टीकाकरण, अब तक 8.14 लाख बच्चों को लगाया जा चुका टीका
12 जिलों ने दसवें दिन ही पार किया 50 प्रतिशत का आंकड़ा, कुल 22 जिलों में 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा बच्चे लगवा चुके हैं टीका
छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष की आबादी के आधे किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। इस महीने 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। प्रदेश के 12 जिले 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा तथा कुल 22 जिले 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा चुके हैं। प्रदेश में अब तक आठ लाख 14 हजार 097 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।
मुंगेली जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के निर्धारित लक्ष्य के 74 प्रतिशत को टीका लगाया जा चुका है। वहीं राजनांदगांव में 65 प्रतिशत, धमतरी में 64 प्रतिशत, बेमेतरा और महासमुंद में 62-62 प्रतिशत, बालोद में 58 प्रतिशत, कांकेर में 56 प्रतिशत, दुर्ग में 54 प्रतिशत, गरियाबंद में 53 प्रतिशत, बलौदाबाजार-भाटापारा में 52 प्रतिशत, बिलासपुर में 51 प्रतिशत और रायपुर में 50 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो गया है। प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को टीका लगाया जाना है। सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण साइट्स में किशोर किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। वर्ष 2005, 2006 और 2007 में पैदा हुए किशोरों को इन केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब तक मुंगेली जिले में 35 हजार 910, राजनांदगांव में 63 हजार 352, धमतरी में 31 हजार 114, बेमेतरा में 34 हजार 609, महासमुंद में 40 हजार 295, बालोद में 28 हजार 294, कांकेर में 25 हजार 534, दुर्ग में हजार 569, गरियाबंद में 56 19 हजार 704, बलौदाबाजार-भाटापारा में 48 हजार 852, बिलासपुर में 56 हजार 066, रायपुर 72 हजार 065, गौरेला-पेंड्रा – मरवाही में दस हजार 162 और दंतेवाड़ा में 8488 किशोरों को टीका लगाया गया है।



