छत्तीसगढ़
छग निकाय चुनाव में बीजेपी के इस जगह के उम्मीदवार का नामांकन हुवा निरस्त
जगदलपुर में एक बीजेपी पार्षद उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया है। बता दें कि कल आखिरी दिन नामांकन के बाद आज स्क्रूटनी के दौरान बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त किया गया है। बता दें कि जगदीश भूरा प्रतापदेव वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता ने मां के नाम से एनओसी लिया था, एनओसी को लेकर कांग्रेस ने आपत्ती जताई थी, स्क्रूटनी के दौरान एनओसी में गलती पाई गई थी। नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग से इस मामले में अपील करेंगे।



