छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – रायपुर के बस स्टॉपेज के अंदर एक व्यक्ति का मिला लटकता शव

रायपुर – राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई हैं रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र कृषि विश्वविद्यालय के पास बस स्टॉपेज के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास लोगों ने इसे देखने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 53 वर्ष बताई जा रही है। मृत व्यक्ति का नाम मुकीम अहमद बताया जा रहा है। राजधानी में गोलबाजार इलाके में रहकर सब्जी का ठेला चलाता था. मामला आत्महत्या ही लग रहा है. यहां रहने वाले इनके परिचित मौके पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button