inh24देश विदेश

दिल्ली में आतंकी और पुलिस के बीच मुठभेड़ के बाद ISIS का आतंकी गिरफ्तार, दो IED और पिस्टल बरामद

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा हैं। ऐसे में पर्व पर आतंकी खतरा बना हुआ है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आतंकी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई राजधानी दिल्ली में इस्लामिक स्टेट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। दिल्ली में हमले की फिराक में घूम रहे इस्लामिक स्टेट के आतंकी को पुलिस ने धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया, ”दोनों ओर से फायरिंग के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। वह अकेला ही था और उसने दिल्ली में हमले की साजिश रची थी। हमने उसके कब्जे से पिस्टल और दो आईडी बरामद की है। बाद में इसके बारे में और जानकारी साझा की जाएगी।”

बता दें की दिल्ली पुलिस और आतंकी के बीच धौलाकुआ में देर रात मुठभेड़ हुई. पुलिस ने उसके पास से ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाली दो आईईडी और पिस्टल बरामद की हैं। मिडिया के मुताबिक अबू यूसुफ है. मौके पर एनएसजी और एनआईए टीम भी पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है कि आतंकी और पुलिस के बीच 6 से 7 राउंड फायर भी हुए. मिडिया के अनुसार आतंकी वुल्फ अटैक की ट्रेनिंग ले चुका है, वह अपने पास मौजूद आईईडी ब्लास्ट और पिस्टल से अकेला ही बड़ा नुकसान करने के लिए तैयार था।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करना का प्लान बना रहे थे. कई जगह की आतंकी ने रेकी की थी. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है

गिरफ्तार आंतकी की पहचान अब्दुल यूसुफ खान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

Related Articles

Back to top button