छत्तीसगढ़

कोविड प्रभावित पालकों एवं बच्चों का दूर होगा मानसिक तनाव

आश्रय देखरेख और संरक्षण हेतु बनाया गया चाइल्ड हेल्प डेस्क टोल-फ्री नंबर 1800-572-3969 जारी

रायपुर महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा कोविड 19 के फलस्वरूप पालकों और अभिभावकों से वंचित होने वाले बच्चों तथा ऐसे बच्चों की देखभाल में असमर्थ पालकों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड प्रभावित बच्चों एवं पालकों के मानसिक तनाव सहित अन्य आशंकाओं को दूर किया जाएगा। कोरोना पीड़ित बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है।

कोविड 19 के समय में बच्चों की देखभाल और संरक्षण की ओर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती है। कोविड की वजह से कई बच्चों ने अपने माता पिता को खोया हैं। कोविड संक्रमण के कारण अनेक माता-पिता बच्चों की देखभाल में असमर्थ हो सकते हैं। कोविड 19 के कारण उदभूत परिस्थिति के कारण पालको एवं बच्चों के मन में कई प्रकार की आशंकाएं एवं चिंता भी उत्पन्न हो रही है। ऐसे समय में सही सहारा एवं उचित परामर्श मिलना जरूरी हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चाइल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना कर टोल फ्री विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800-572-3969 प्रारम्भ की गई है। जिसमें प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा चाइल्ड लाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं। व्हाट्सएप्प नंबर 9301450180 एवं ईमेल cgscpshelpline@gmail-com पर भी संदेश प्रेषित कर इन हेल्पडेस्क के माध्यम से बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button