छठ पूजा के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के मध्य रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दो छठ पूजा स्पेशल गाड़ी 08891/ 08892 दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य दो अतिरिक्त फेरे के लिये चलाई जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से छठ पूजा के मौके पर बिहार में अपने घरों को जाने वाले बहुत से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Read Also – राजधानी में बारिश के आसार, आने वाले दो दिन मौसम का ये है पूर्वानुमान
यह गाड़ी दुर्ग से 08891 नंबर के साथ 16 व 17 नवंबर, 2020 को तथा पटना से 08892 नंबर के साथ 17 व 18 नवंबर को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो जननेटेर, तीन सामान्य, सात स्लीपर, दो एसी-टू, छह एसी थ्री, एक एसी-टू कम एसी- प्रथम श्रेणी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।
Read Also – ऑनलाइन समाचार पोर्टल पर केंद्र सरकार की पैनी नजर, अब लाया जाएगा इस दायरे में
गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है –
08891 दुर्ग-पटना छठ पूजा स्पेशल 08892 पटना-दुर्ग छठ पूजा स्पेशल
पहुंच छूट पहुंच छूट
- 10.30 दुर्ग 03.45 ——
11.10 11.15 रायपुर 02.50 02.55
13.00 13.15 बिलासपुर 00.55 01.10
14.00 14.02 चांपा 00.02 00.04
15.12 15.14 रायगढ़ 22.55 22.57
16.35 16.37 झारसुगड़ा 21.45 21.50
17.55 18.05 राउरकेला 20.05 20.15
20.40 20.45 हटिया 17.00 17.05
21.00 21.10 रॉची 16.35 16.45
Beggar Free City Raipur: बच्चों से काम करवाने और बाल भिक्षावृत्ति पर लगाम के लिए पुलिस उठा रही यह कदम
Beggar Free City Raipur: बच्चों से काम करवाने और बाल भिक्षावृत्ति पर लगाम के लिए पुलिस उठा रही यह कदम
यह भी पढ़ें
21.50. 21.55 मूरी 15.15 15.20
23.35 23.40 बोकारो 13.40 13.45
00.17 00.19 चन्द्रपुर 13.00 13.02
00.50 00.55 गोमो 12.30 12.32
02.00 02.02 कोडरमा 11.30 11.32
03.20 03.40 गया 09.45 10.05
04.30 04.32 जहानाबाद 08.30 08.32
05.30 —— पटना — 07.30
Read Also – भूत के साथ रिलेशनशिप में रही यह महिला अब चाहती हैं ब्रेकअप, जानें पूरा मामला
आपको बता दें कि दुर्ग जिले में बड़ी संख्या में मूल रूप से बिहार के रहने वाले लोग रहते हैं। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में भी बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम और नौकरी के लिए रह रहे हैं। यहां से छठ त्योहार के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित बिहार के अपने मूल गांवों के लिए ट्रेन के माध्यम से जाते हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से अभी ट्रेनों का सीमित परिचालन हो रहा है।
Read Also – क्या फ़ोन चार्ज हो रहा नींबू और प्याज से, जानिए वायरल खबर की हकीकत
इसको देखते हुए रेलवे ने त्योहारी सीजन में यह दोनों विशेष ट्रनों का परिचालन करना तय किया है। दोनों ट्रेनों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यात्री आरक्षण करा कर निर्धारित तिथी पर अपनी यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं।



