Home Loan लेने का सबसे अच्छा मौका, ये 5 बैंक सस्ती दर पर दे रहे हैं लोन
अगर आप त्योहारी सीजन में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो शानदार मौका है। कई बैंक सबसे सस्ती दर पर होम लोन दे रहे हैं। कई बैंकों ने दिवाली से ठीक पहले होम लोन सस्ता कर दिया है। होम लोन केवल 7% से कम पर उपलब्ध हो रहा है। हम आपको 5 ऐसे बैंकों के होम लोन रेट बता रहे हैं, जो इस समय बहुत किफायती हैं।
HDFC ने सस्ता किया होम लोन
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने रीटेल प्राइम लेंडिंग रेट्स (RLLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.10 फीसदी की कटौती की है. होम लोन पर घटी हुईं दरें 10 नवंबर से लागू हो गई हैं. घटी हुई दरों का फायदा नए ग्राहकों के साथ-साथ सभी मौजूदा HDFC होम लोन ग्राहकों को भी मिलेगा. HDFC की वेबसाइट के मुताबिक, होम लोन की ब्याज दर 6.90 फीसदी से शुरू हो रही है।
Canara bank ने कम की ब्याज दरें
सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में 0.05 से 0.15 प्रतिशत तक की कटौती की थी. बदली हुई दरें 7 नवंबर से लागू हो चुकी हैं. बैंक की ओर से 1 साल के लोन पर MCLR में 0.05 प्रतिशत की कटौती की गई है. अब नई दरें 7.40 प्रतिशत से घटकर 7.35 परसेंट पर आ गई हैं।
Bank of Baroda ने घटाईं दरें
सरकारी बैंक Bank of Baroda ने भी अपने रेपो रेट लिंक्ड रेट्स (RLLR) में 0.15 परसेंट की कटौती की थी. जिसके बाद होम लोन की दरें घटकर 6.85 परसेंट पर आ चुकी हैं. घटी हुईं दरें 1 नवंबर से लागू हो चुकी हैं।
Bank of Maharashtra का लोन सस्ता
सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपनी ब्याज दर में कटौती कर दी है. बैंक का लोन लेना अब सस्ता हो गया. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रेपो दर से जुड़ी लोन की ब्याज दर (RLLR) 0.15 प्रतिशत कम कर दी. यह अब 6.90 प्रतिशत रह गई है. बैंक ने कहा कि उसके रीटेल और MSME लोन रेपो दर से जुड़ी लोन की ब्याज दर से जुड़े हैं. नई दरें 7 नवंबर से लागू हो गई हैं. ब्याज दर में कटौती से होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन के साथ-साथ MSME लोन को और ज्यादा आकर्षक और सस्ते हो जाएंगे. इससे पहले फेस्टिवल सीजन के चलते बैंक ने होम, ऑटो और गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज में छूट दी थी।
Union Bank of India से होम लोन सस्ता
एक और सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन की अलग-अलग कैटेगरी के लिए ब्याज दरें कम की हैं. बैंक ने 30 लाख रुपये से ज्यादा के होम लोन पर ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है. महिलाएं अगर बैंक से होम लोन लेती हैं तो उन्हें 5 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. यूनियन बैंक का होम लोन 7 परसेंट से शुरू होता है. 31 दिसंबर तक बैंक प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ले रहा है।



