छत्तीसगढ़

गर्भवती महिला को समय पर उपचार नहीं मिलने से जच्चा बच्चा दोनों की हुई मौत… |


कोरबा। गर्भवती महिला को समय पर उपचार नहीं मिलने से जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सती बाई था। महिला ग्राम कनकी की रहने वाली थी।जानकारी के मुताबिक, कोरबा के ग्राम कनकी में सती नाम की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा उठा।

read more- CG News: जयसिंह अग्रवाल, और विनय जायसवाल को मिला नोटिस…

महिला का पति और मितानिनों ने उसे गांव के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए उपचार करने से मना कर दिया और जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। महिला के पति और मितानिनों ने 112 पर कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाया।एम्बुलेंस में हो रही देरी की वजह से महिला काफी देर तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही,

जिसके बाद निजी वाहन कर महिला को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते पर ही महिला और उसके पेट मे पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला के पति ने अब इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।



Related Articles

Back to top button