छत्तीसगढ़
कई जिलों में IT विभाग ने दी दबिश, अधिकारियों के निशाने पर व्यवसायी… |

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आयकर विभाग की टीम द्वारा शहर के अलग-अलग हिस्से में छापा मारने की जानकारी सामने आ रही है।
read more- CG News: तिल्दा में होगा पेंशन दिवस पर वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान…
समता शापिंग आर्केड, सिलतरा, कुशालपुर में आईटी की टीमों ने दबिश दी है। वहीं IT की कार्रवाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग – भिलाई में चल रही है।मिली जानकारी अनुसार समता शॉपिंग आर्केड स्थित के के एग्रो ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।
इसी तरह सिलतरा स्थित राजेश्वरी कोल्ड स्टोरेज, तेलघानी नाका स्थित दाल कारोबारी सूरज पल्सेस के ठिकानों पर भी छापा की कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग के साथ मध्य प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद है।




