inh24छत्तीसगढ़

निर्दयी सास ने बहु की कर दी इस बात पर गला दबाकर हत्या, मां बाप का रो रोकर बुरा हाल

सूरजपुर में सास ने अपनी ही बहू की गला घोंट कर हत्या कर दी है। घटना के बाद सास खुद थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोपी सास को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक घटना सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के साहू पारा वार्ड क्रमांक 5 की है। सास छत्रमणि साहू का अपनी बहू पूजा साहू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, सास ने पास रखे दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

महिला ने पूछताछ में बताया कि, उसकी सास का आये दिन किसी न किसी बात से बहू के साथ विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी हुआ था और आक्रोश में आकर उसने बहू की गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

घटना की सूचना पूजा के मां-बाप को भी दी गई। जिस पर पूजा के मां-बाप भी उसके ससुराल पहुंचे थे। बताया गया जैसे ही पूजा के मां-बाप उसके घर पहुंचे, उन्होंने अपनी बेटी की लाश देखी। बेटी की लाश देखकर वे फूट-फूट कर रोने लगे। इधर, आसपास की भीड़ भी घर पर पहुंच गई।
पूजा के मायके वालों में इस पूरी घटना को लेकर काफी नाराजगी है। उनका आरोप है कि इस हत्या में उसके ससुराल वालों के और भी लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हम मामले में जांच कर रहे हैं। पुलिस पूजा के घरवालों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button