छत्तीसगढ़

आखिर इस बैगा ने क्यूँ मारी सीएम भुपेश के हाथों पर चाबुक, जानिए क्या था कारण

छत्तीसगढ़ में दिवाली के बाद गौरा गौरी की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है। सोमवार को गौरा गौरी की पूजा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान चौंकाने वाली तस्वीरें देखने को मिली जब एक बैगा मुख्यमंत्री के हाथों में सोंटा मार रहा था। इस दरमियान मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा गौरी का त्यौहार मनाने दुर्ग जिले के जजंगिरी गांव पहुंचे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा गौरी की पूजा में शामिल हुए। इस मौके पर यहां सोंटा मारने की वर्षों पुरानी परंपरा के साथ सम्मिलित हुए।

इस परंपरा में सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने हाथों पर छोटा मरवाया। कहा जाता है कि ऐसा करने से किसी भी तरह की समस्या दूर हो जाती है और खुशहाली आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button