छत्तीसगढ़

भाजपा का प्रदर्शन नौटंकी – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर किये गए प्रदर्शन को कांग्रेस ने भाजपा की नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों पर आंदोलन की घोषणा के बाद जनसमर्थन नही मिलने के कारण भाजपा बमुश्किल एक दर्जन स्थानों पर ही प्रदर्शन की औपचारिकता कर पाई ।

उन्होंने कहा भाजपा धान के मामले में पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। राज्य का हर नागरिक जान गया है कि प्रदेश सरकार को धान की कीमत 2500 रु में देने में अवरोध केंद्र की मोदी सरकार लगा रही है । मोदी सरकार और भाजपा की अड़ंगेबाजी के कारण ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान की खरीदी 1815 रु पर करने तथा 2500 रु के अंतर की राशि किसानो को अलग से देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा वास्तव में किसानों का हित चाहती है तो विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ करे। प्रदर्शन उन भाजपाई सांसदों के खिलाफ करे, जो राज्य के किसानो के वोट के दम पर संसद में पहुँच गए लेकिन देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसानों के हित में एक शब्द भी बोलना जरूरी नही समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button