छत्तीसगढ़
रायपुर में 10 सोनोग्राफी सेंटर पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस हो गया कैंसिल
रायपुर में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत 10 सोनोग्राफी सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की गई है ,जिसमें 2 संस्थाओं को डिकमीशन और 8 सोनोग्राफी संस्थाओं को एक्ट का पालन नहीं करने पर उनका लाइसेंस कैंसिल किया गया है।
बता दें कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत डिप्टी कलेक्टर पूनम शर्मा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इन सोनोग्राफी सेंटर पर नियमों का पालन नहीं करना पाया गया। जिसके बाद ऐसी कार्रवाई की गई। पिछले दो महीनों में टीम ने 22 सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया जिसमें खामियों वाले सेंटर पर नोटिस के बाद कार्रवाई की गई है।



