भाटापारा – 81 हजार की अवैध चंडीगढ़ की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपी भेजे गए जेल
आरोपी से 108 बोतल मेकडावल नंबर वन कुल 81.00 बल्क लीटर बिक्री रकम 2000 रूपये

कुश अग्रवाल भाटापारा – दिनांक 19.07.2021 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड में नवीन जैन पिता सोमचंद जैन के द्वारा लाये चंडीगढ पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब को संतोष सिह सरिया पिता दिलीप सिह निवासी पंचशील नगर अपने घर के सामने एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रख कर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है कि सूचना मिली।
सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान संतोष सिह के घर के पास पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड जाकर रेड किया मौके पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रख कर बिक्री करते रंगे हाथ संतोष सिह सरिया पिता स्व. दिलीप सिह सरिया उम्र 33 साल निवासी पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड भाटापारा मिला जिसके कब्जे से एक सफेद बोरी में 12 बोतल मेकडावल नंबर 1 अंग्रेजी शराब चंडीगढ पंजाब निर्मित प्रत्येक बोतल में 750 ML शराब भरी हुई एवं बिक्री रकम 2000 रूपये* रखा हुआ मिला।
आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद बोरी में 12 बोतल मेकडावल नंबर 1 अंग्रेजी शराब चंडीगढ पंजाब निर्मित प्रत्येक बोतल में 750 ML शराब भरी हुई जुमला 9.00 बल्क लीटर किमती 9000 रूपये एवं बिक्री रकम 2000 रूपये* को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया उक्त आरोपी ने बताया कि उक्त जप्त अवैध शराब नवीन जैन पिता सोमचंद जैन निवासी भाटापारा का है मुझे बिक्री करने कहने पर बेच रहा था जिसके लिए नवीन जैन मुझे शराब बिक्री करने के एवज में मजदुरी देता है तथा नवीन जैन आज से एक हफ्ता पहले 11 पेटी शराब मेरे पुराना घर पंचशीन नगर में लाकर रखा है।
उक्त 11 पेटी शराब में से कुछ शराब को पहले बिक्री करना तथा 8 पेटी शराब को अपने पुराने घर पंचशील नगर में ही रखना बताने पर हमराह स्टाप एवं गवाह जाकर खांखी रंग के कार्टून में भरा हुआ अलग अलग *8 पेटी प्रत्येक पेटी में 12-12 बाटल प्रत्येक बाटल में 750 ml अंग्रेजी शराब भरा हुआ कुल 96 बाटल मेकडावल नंबर 1 अंग्रेजी शराब जुमला 72.00 बल्क लीटर किमती 72,000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
आरोपी संतोष सिह सरिया पिता दिलीप सिह उम्र 33 साल निवासी पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबुत पाये जाने पर समक्ष गवाह विधिवत दिनांक 19.07.2021 के 21/50 बजे गिरफ्तार कर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 278/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना भाटापारा शहर में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर में लगातार कार्यवाही की जा रही है।




