inh24क्राइमछत्तीसगढ़

नशेड़ी बेटे की करतूत – बेटा बना पाप का भागीदार, युवक बुजुर्ग माँ को आग में झुलसा कर हुआ फरार मौत से मचा कोहराम

भिलाई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने सोमवार शाम को अपनी बुजुर्ग मां को जिंदा जला दिया। करीब 90 फीसदी तक झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read also – रायपुर में छात्र राजनीति (भाग – 8) – छात्र राजनीति के किंग मेकर मधु पिल्ले, जिसे मदद करने के बदले कुछ पा लेने की कोई इच्छा कभी नहीं रही

मिली जानकारी के अनुसार, ननकट्टी क्षेत्र निवासी मधु वर्मा (55) पत्नी कृष्णा वर्मा ने सोमवार शाम करीब 4 बजे अपनी 3 साल की पोती को नहलाया था। इसी दौरान उनका बेटा सूर्यकांत वर्मा नशे की हालत में घर पहुंचा। उसे पता चला कि बेटी को शाम को नहलाया गया है। इस पर वह अपनी मां से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा तो सूर्यकांत ने मां को धक्का मारकर गिरा दिया और केरोसीन डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग निकला।

Read also – रायपुर ब्रेकिंग – लाखे नगर में मिला तीन माह के नवजात शिशु का शव जांच में जुटी पुलिस

बता दें की घटना के समय सूर्यकांत की 19 साल की बहन और बेटी वहीं मौजूद थे। मां से विवाद होने पर आरोपी ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। शोर सुनकर पड़ोस की महिला पहुंची और उसने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद मधु वर्मा को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वारदात में वह करीब 90 फीसदी झुलस चुकी थीं। संभावना है कि महिला का अंतिम संस्कार परिजन सूर्यकांत से ही करवाएं। इसके चलते अभी आगे कार्रवाई नहीं की जा रही।
वारदात के दौरान आरोपी गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रावेट के नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि सूर्यकांत ने नशे की गोलियां कहां से खरीदी थीं। यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि उसे गांजा कहां से मिला।

Related Articles

Back to top button