
पलवल. ऐसे तो पति-पत्नी के बीच अनबन होना एक आम बात है। लेकिन कई बार ये अनबन इतनी ज्यादा बड़ी हो जाती है कि परिचित और यार-दोस्तों को सुलह करानी पड़ती है। ऐसा ही हरियाणा के पलवल में एक युवक के दोस्त ने सुलह करने के आड़ में पति-पत्नी की इसी अनबन का फायदा उठाया और महिला से साथ तीन साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
यही नही आरोपी ने इस रेप के दौरान महिला की वीडियो और ऑडियो क्लिप भी बना ली। किसी के आधार पर आरोपी अगले 3 साल तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा।
हरियाणा के पलवल जिले में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली शादीशुदा महिला ने आरोपी पति के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय इस महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से अक्सर विवाद रहता था। 3 साल पहले फिरोजपुर निवासी अमर का पीड़िता के घर आना-जाना था। साल 2018 में एक बार फिर महिला का पति के साथ विवाद हुआ। आरोपी अमर ने इसी का फायदा उठाया और उसके साथ मीठी-मीठी बातें बनानी शुरू कर दी।
Read also – अब जाती प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, इस प्रकार से जारी किया जायेगा जाति प्रमाण पत्र
महिला के अनुसार वह आरोपी की बातों में आ गई और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पहली बार एक रात जब पति बाहर था उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान चुपके से उसकी ऑडियो और वीडियो क्लिप भी बना ली। लोक-लाज के डर से महिला ने उस दौरान कुछ नहीं कहा। लेकिन आरोपी ने कुछ समय बाद महिला को ऑडियो और वीडियो क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोपी अमर वीडियो के आधार पर महिला को अगले 3 साल तक ब्लैकमेल करता रहा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। पुलिस के अनुसार करीब 15- 20 दिन पहले आरोपी ने महिला की एक अश्लील क्लिप उसके पति को भेज दी‚ जिसके बाद पति को इस पूरे मामले का पता चला। महिला से पूछताछ की गई तो उसने अमर की सारी करतूत के बारे में बता दिया।
मामले का खुलासा होने पर महिला आरोपी अमर के खिलाफ पलवल के सदर थाने में पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।




