छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – पत्नी पर चाकू से वार करने वाला फरार आरोपी पति को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

थाना गिधपुरी अंतर्गत ग्राम भवानीपुर गोमती साहू उम्र 40 साल साकिन भवानीपुर पुलिस थाना गिधपुरी दिनांक 12 अगस्त के 11:30 बजे लगभग अपने लड़की गीतांजलि साहू उम्र 18 साल के साथ नहाने बड़े तालाब अपने घर के सामने पचरी पर गयी थी। लड़की गीतांजलि साहू नहा रही थी उसी दरम्यान गीतांजलि के पति राम प्रसाद साहू पचरी पर आया जो हाथ मे धारधार चाकू रखा था।

आरोपी ने युवती गीतांजलि को बोला कि तुम मेरा न हो सकी तो अब तुम किसका रहेगी कह कर रामप्रसाद साहू ने गीतांजलि के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने के नियत से पेट, बाये हाथ कलाई के ऊपर कई बार मार है जिससे खून बहने लगी।

युवती गीतांजलि साहू खून से लथपत होकर अचेत होकर गिर गयी। रामप्रसाद साहू चाकू से वार कर वहाँ से भाग गया। की प्रतियां की रिपोर्ट पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 56/2021 धारा 307 आई पी सी कायम किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय आई के एलेसेला के निर्देश तथा अति पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिधपुरी उप निरीक्षक एम एस कवर के नेतृत्व में दौरान विवेचना के दिनांक 15 अगस्त 2021 को सूचना मिला कि आरोपी रामप्रसाद साहू बलौदाबाजार उप जेल के पास घूम रहा है कि सूचना पर आरोपी को जेल रोड के पास में पकड़ कर पुलिस हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर बताया गया कि पीड़िता गीतांजलि साहू आरोपी ने बार बार मायके जाती हु कहकर हत्या करने के नियत से चाकू से मारना बताया । कि आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर चाकू को तालाब पार के किनारे पानी मे फेकना बताया गया जिससे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। विवेचना पर अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपी रामप्रसाद साहू पिता चिंताराम साहू उम्र 24 साल साकिन भवानीपुर थाना गिधपुरी की दिनांक 15 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर ज्योडीशियल रिमांड पर भेजा गया। मदद विवेचना कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 206 नरेन्द्र ठाकुर, 302 इतवारी वर्मा, 119 अश्वनी वर्मा, आरक्षक 831, 778, 257, 834, 527 का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button