inh24छत्तीसगढ़

महापौर ने ली अधिकारियों की बैठक कहा वार्ड के विकास में तेजी लाये, कहा- राजस्व वसूली भी तेज करे

राजनांदगांव। महापौर हेमा देशमुख ने सोमवार को आयुक्त डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने  अधिकारियों से निर्माण कार्य, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व वसूली एवं सफाई कार्य के संबंध में जानकारी ली। कार्य में गति लाकर निगम की आय बढ़ाने के संबंध में कार्य संपादित करने के निर्देश दिये।

महापौर हेमा देशमुख ने बैठक में निर्माण कार्यो के संबंध में जानकारी लेकर वार्डो में स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये, चल रहे निर्माण कार्य में गति लाकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके को दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में उन्होंने कहा कि मकान निर्माण के बाद राशि नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही हैै। साथ ही ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं करने संबंधी बहुत शिकायत हैै। इस संबंध में संबंधित ठेकेदारों की बैठक लेकर निराकरण करने के निर्देश दिए। अमृत मिशन के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे जाते है, जो समय पर फिलिंग नहीं हो पाते है। वर्तमान में बरसात के कारण आवागमन में परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए फिलिंग की कार्यवाही तत्काल कराएं। इसके अलावा सेठी नगर इंटर कनेक्शन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी को दिये।

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने की दृष्टि से एवं बरसात को ध्यान में रखते हुये सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश प्र.स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव को दिये।राजस्व वसूली के संबंध में जानकारी लेते हुए महापौर देशमुख ने उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह से कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाए, जिन दुकानों का अनुबंध नही हुआ है उनका अनुबंध कराए। नीलामी के पश्चात जिनके द्वारा किश्त की राशि जमा नहीं की गई है उन्हें नोटिस जारी करे। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित भूमि के भू-स्वामियों को किस्त की राशि नहीं जमा करने पर उन्हें अंतिम नोटिस जारी करे। उन्होंने निगम में आय बढ़ाने के संबंध में काम्पलेक्स निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने निर्देशित किये।

इसके अलावा पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया के संबध में जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। महापौर देशमुख ने कहा कि चौक चौराहे एवं रोड में जानवर बैठने की बहुत शिकायत प्राप्त होती है, इस संबंध में रोका छेका के तहत वार्डो में जो संकल्प पत्र भराया जा रहा है, उन मवेशी मालिकों की बैठक लेकर उन्हें समझाईश दें। साथ ही डेयरी संचालकों की भी बैठक बुलावे। बैठक में सभी सहायक अभियंता व उप अभियंता एवं विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button