inh24छत्तीसगढ़

राजधानी में ठगी का मामला सामने आया, नौकरी लगाने का के नाम पर एक दंपत्ति से 5 लाख 30 हजार की ठगी

रायपुर. राजधानी में ठगी की घटना हुई है। जहा नौकरी लगाने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी की गई है। रेलवे में टी.सी और शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर एक दंपत्ति से 5 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल राजधानी में पैसे लेकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सोमवार को विधानसभा इलाके में हुई ठगी की घटना के बाद अब भिलाई निवासी विशाल कुत्रजवार नाम के व्यक्ति के साथ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी हुई है। पीड़ित विशाल कात्रुजवार ने पुरानी बस्ती थाने में नेहा साल्वे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

Read also – तनिष्क ज्वेलर्स में सोने के चैन की चोरी, सोने की चैन की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये

सिटी एएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर निवासी आरोपी नेहा साल्वे ने युवक को रेलवे टीसी माइंस विभाग और उनकी पत्नी को शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उनसे 5 लाख 33 हजार रुपए ले लिए। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी नेहा साल्वे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अन्य धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button