छत्तीसगढ़

रायपुर के डीडीनगर में सड़क किनारे ऐसे मिला युवक का शव, पुलिस को इस बात का अंदेशा

राजधानी रायपुर के डीडीनगर इलाके के शव रिंग रोड में सड़क किनारे एक युवक का लहूलुहान शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक होटल में मजदूरी का काम करता था. पुलिस ने किसी अज्ञात वाहन से टकराकर मौत होने की आशंका जता रही है।

एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मुताबिक प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट लग रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम अताउल मुश्तफ़ा है और वह पत्नी के साथ संतोषी नगर में रहता था कुछ दिनों से वह सरोना में रह रहा था।

पुलिस होटल के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button