छत्तीसगढ़

उदंती सीता नदी अभ्यारण्य अंतर्गत 4 शिकारी पकडे गए , तेंदुए की खाल, हिरण के सिंग, सुखा मांस, पंजे की हड्डी, मयूर पैर जब्त


गरियाबंद। उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के एंटी पोचिंग टीम लगातार शिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। उदंती सीता नदी अभ्यारण्य अंतर्गत 4 शिकारी पकड़े गए हैं, इन आरोपियो के पास से तेंदुए की खाल जब्त की गई है साथ ही हिरण के सिंग, सुखा मांस, पंजे की हड्डी, मयूर पैर समेत कई प्रतिबंधित सामान जब्त किए गए हैं। शिकारियों से 1 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। इसी कड़ी में अभ्यारण्य की सीमा से लगे ओडिशा के एक गांव में बुधवार रात टीम ने छापेमारी की. बता दें कि अब तक टीम ने 22 शिकारी पकड़े जा चुके हैं।



read also- बुलेट जलाने का मामला, पड़ोसी पर है शक



Related Articles

Back to top button