रायपुर – टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके अचानक किए गए इस फैसले से हर कोई हैरान हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माही के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट कर हैरानी जतायी है। सीएम बघेल ने महेंद्र सिंह धोनी को महान क्रिकेटर बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।सीएम बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
READ ALSO,,सावधान ! ज्यादा तला-भुना खाने से सेहत को होता है नुकसान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
अमिताभ बच्चे के गाने के साथ की है संन्यास की घोषणा
महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि वे आईपीएल में खेलते रहेंगे। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। अमिताभ बच्चन के मूवी के गाने ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ के साथ उन्होंने अपने मैसेज में सभी के प्यार का धन्यवाद दिया है।




