पत्नी ने किया पिकनिक जाने की जिद तो तमतमाए पति ने सुला दी मौत की नींद, हैरतअंगेज मामले का एक महीने बाद हुवा खुलासा

छिंदवाड़ा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 20 साल के एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करके महीने भर तक पुलिस से छुपा कर झूठ बोलता रहा। युवक ने चालाकी के साथ हत्या करने के बाद वह अपनी पत्नी को बीमार बताकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read Also – दुल्हन एक पर एक ही समय में शादी करने बाजे गाजे सहित पहुंचे सात दूल्हे, न दुल्हन मिली न घरवाले, चकराया सर, जानें मामला
इतना ही नहीं युवक एवं उसके परिवार ने पुलिस के सामने बीमारी से संबंधित बयान दिए। पुलिस भी अपनी इन्वेस्टिगेशन में कुछ खास पता नहीं कर पाई थी और सीमा की मौत का कारण बीमारी मान बैठी थी कि तभी महीने भर बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। मामले में पुलिस ने बताया कि दमुआ नंबर आठ निवासी सिद्धार्थ उर्फ बिट्टू हलदार (20) ने 1 साल पहले सीमा के साथ लव मैरिज की थी। पिछले दिनों सीमा ने पिकनिक पर जाने की जिद की और अपने लिए ₹1500 की मांग की। इसी बात को लेकर नव दंपति में विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि 25 फरवरी 2021 को सिद्धार्थ ने गला घोटकर सीमा की हत्या कर दी।

Read Also – प्रेमी पहुंचा प्रेमिका से मिलने उसके गांव, गांव वालों की लगी खबर तो पकड़कर बांधा बिजली खम्भे से फिर बेदम की कुटाई, वीडियो हुवा वायरल
अपने परिचित डॉक्टर के माध्यम से सीमा को मृत घोषित करवा दिया एवं बताया कि वह बीमार थी और बीमारी के चलते उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके पूछताछ की तब भी सभी लोगों ने सीमा की बीमारी से मृत्यु के बारे में बयान दिए। दिनांक 25 मार्च 2021 को सीमा की डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में सीमा की मृत्यु का कारण गला घुटने के कारण दम घुटना बताया गया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।



